UN में मिली शिकस्त के बाद बौखलाया पाकिस्तान, कुरैशी ने बैठक कर कश्मीर पर किया ये ऐलान

इस्लामाबाद: भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के फैसले के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। अपने दोस्त चीन की मदद से पाकिस्तान ने इस मुद्दे को यूएन में उठाने की भी कोशिश की लेकिन उसे वहां भी मुंह की खानी पड़ी, जिसके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने शनिवार को एक बैठक बुलाई जिसमें कश्मीर के नाम पर कई फैसले किए गए। 
मीडिया से करते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, ‘कश्मीर पर विशेष समिति की बैठक ने तय किया कि पाकिस्तान के विदेश कार्यालय में एक कश्मीर सेल बनाया जाएगा। इसके अलावा, दुनिया भर में स्थित विभिन्न पाकिस्तानी दूतावासों में कश्मीर डेस्क बनाई जाएगी ताकि मामले पर प्रभावी हल किया जा सके।’
कुरैशी ने बताया कि एलओसी पर चल रहे तनाव की वजह से इमरान खान ने अपनी लाहौर यात्रा स्थगित कर दी है।

कश्मीर पर कोशिशें करेंगे तेज
कुरैशी ने कहा,  ‘ऐसी संभावना है कि भारत फ्लैग ऑपरेशन कर सकता है। हम अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को विश्वास में लेना चाहते हैं और उन्हें हमारी आशंका के बारे में बताना चाहते हैं। हम अंतराराष्ट्रीय समुदाय को आगाह करना चाहते हैं कि हमें उनकी नियत पर शक है और उनके इरादों से हम वाकिफ हैं। उसके लिए कौम तैयार है। हमें अपनी कोशिशों को तेज करना होगा।’
भारत को जवाब देने के लिए हैं तैयार
पाकिस्तान आर्मी के प्रवक्ता ने कहा, ‘कश्मीर पूर्ण जेल में बदल गया है। आर्टिफिशियल कवर हटने के बाद जब भी घाटी में छूट दी जाएगी तो वहां हिंसा बढ़ेगी। वे (भारत) कह रहे हैं कि वहां घुसपैठिए हैं। वे इसका इस्तेमाल फ्लैग ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए कर सकते हैं। मैं आपको आश्वस्त करता हूं, अगर भारतीय सेना द्वारा कोई प्रयास किया जाता है तो उन्हें जवाब मिलेगा। हम अपनी सीमाओं पर तैयार हैं। कश्मीर का विवाद एक परमाणु फ्लैश प्वॉईंट है। जिम्मेदार लोग इसके बारे में बात नहीं कर रहे हैं।’
आईसीजे में जाने का है विकल्प
 वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, ‘हमने इस पर अंतर्राष्ट्रीय अदालत (ICJ) में जाने पर भी चर्चा की है। इसे लेकर हम कैसे वहां जा सकते हैं उसकी सलाह में एटॉर्नी जनरल द्वारा दी जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पर इस पर नजर बनाए हुए है। यदि जमीनी हकीकत बदलती है तो हमारे पास हमारे सभी विकल्प खुले हैं। जहां तक ​​मानवाधिकार के मुद्दों की बात है तो यह कोई द्विपक्षीय बात नहीं है। इसे लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। दुनिया को इस पर चुप नहीं रहना चाहिए।
कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर बौखलाए कुरैशी ने कहा, ‘हम इसका हल ढूंढ रहे हैं। अनुच्छेद 370 का हमारे लिए कोई महत्व नहीं है। हम केवल इस तरह के नरसंहार के बारे में चिंतित हैं जो किए जा रहे हैं। यह हमारी चिंता है और हम इस पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *