पीएम मोदी का भूटान में भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय के लोगों से की मुलाकात

भूटान I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को दो दिवसीय भूटान पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र के स्वागत के लिए भूटान के पीएम लोटे शेरिंग भी पहुंचे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयर पोर्ट पर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया. भूटान में पीएम मोदी का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में भूटान की सड़कों पर लोगों का हुजूम भी उमड़ा. पारो से थिम्पू जाने वाली रोड पर सैकड़ों लोग भारत और भूटान के झंडे लेकर खड़े रहे. लोगों ने पीएम मोदी का अभिवादन किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान पहुंचकर भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात भी की. भारतीय समुदाय के सैकड़ों लोग पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे थे. सबके हाथों में तिरंगा नजर आया.

प्रधानमंत्री अपने भूटान दौरे पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इस दौरे में भारत और भूटान के बीच आपसी संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.
माना जा रहा है दोनों देशों के बीच कुछ अहम दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार देश की सत्ता पर काबिज होने के बाद पहली बार भूटान दौरे पर जा रहे हैं. अपनी दो दिवसीय यात्रा के तहत प्रधानमंत्री मोदी 17 अगस्त को भूटान पहुंचेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *