मसूरी,(देखिए विडियो) पहाड़ो की रानी मसूरी में प्रधानमंत्री के आह्वान पर कोरोना वायरस के चलते जनता के द्वारा जनता के लिए कर्फ़्यू में छाया रहा सनाटा,,,,,,

मसूरी, कोरोना वायरस का कहर जहाँ पूरे विश्व मे नजर आ रहा है कोरोना वायरस के कहर से पहाड़ो की रानी मसूरी भी अछूती नही रही। मसूरी में स्कूली बच्चों के साथ आई एस ट्रेनियो में भी कोरोना के लक्षण मिलने के बाद राज्य सरकार ने एतिहात के तौर पर मसूरी में पर्यटको के आगमन पर31 मार्च तक पूरी तरह से रोक लगा दी है। साथ ही सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के साथ पिक्चर हाल मॉल को भी 31 तारीख तक बन्द कर दिया है  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 22 मार्च रविवार को जनता के द्वारा जनता के लिए कर्फ्यू का भी मसूरी में व्यापक असर देखने को मिला।पर्यटको से हमेशा गुलजार रहने वाली पहाड़ो की रानी मसूरी कर्फ्यू के दौरान वीरान पड़ी रही कहि भी किसी प्रकार की हलचल देखने को नही मिली। दवाई की एक दो दुकानों  औऱ आवश्यक सेवाओ को छोड़ कर पिक्चर पैलेस बस अड्डे से मॉल रोड लाइब्रेरी बस अड्डे तक पूरी तरह से सनाटा छाया रहा। इस तरह की वीरानी या तो राज्य आन्दोलन के दौरान देखने को नजर आयी थी या इस कर्फ़्यू में। जगह जगह मसूरी पुलिस के जवान मुस्तेदी से गस्त करते नजर आए।
बरहाल पूरे भारत के साथ मसूरी में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर  जनता के द्वारा जनता के लिए कर्फ्यू की सफलता के बाद कोरोना वायरस की चेन तोड़ने में सफलता जरूर मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *