मसूरी, कुलड़ी स्थित रीगल होटल के पुस्ते का एक भाग अचानक भरभरा कर गिर गया बड़ा हादसा होने से टला।
मसूरी कुलड़ी माल रोड पर बाटा कंपनी के पास होटल रीगल का पुस्ता अचानक गिर गया।गनीमत रही कि होटल में कोई भी पर्यटक नही था।औऱ जनता कर्फ़्यू की वजह से रोड पर भी सनाटा पसरा हुआ था नही तो किसी भी प्रकार की बड़ी दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता।
मौके पर पहुँची पुलिस ने होटल मालिक को इसकी सूचना दी।
मसूरी कोतवाल विद्या भूषण नेगी ने बताया कि इस होटल का पहले भी एक भाग गिर चुका है जिसकी सूचना होटल मालिक औऱ शासन प्रशासन को पूर्व में भी दी जा चुकी हैं। अधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
