(अफवाहों पर ना दे ध्यान) लॉकडाउन के दौरान मसूरी की जनता को नही होने दी जाएगी किसी भी तरह की दिक्कत,,,किसी भी तरह की दिक्कत में करे पालिका परिषद से सम्पर्क,(पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता)

मसूरी,22,मार्च,आज पूरा विश्व  कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से त्रस्त है ऐसे में उत्तखण्ड भी इससे अछूता नहीं रह पाया। जिसके चलते कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने औऱ कोरोना की महामारी से बचने के  लिए उत्तखण्ड सरकार ने 31 मार्च तक उत्तखण्ड राज्य को लॉक डाउन कर दिया है।

ऐसे में मसूरी पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने मसूरी के स्थानीय निवासियों को विश्वास दिलाया कि संकट की इस घड़ी में पालिका परिषद मसूरी उनके साथ इस लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार है। लॉक डाउन के दौरान मसूरी के निवासियों को किसी भी तरह की असुविधाओं का सामना नही करना पड़ेगा।उन्होंने मसूरी की जनता से अपील करते हुए कहा कि लॉक डाउन के दौरान मसूरी के निवासी किसी भी तरह की अफवाहों में ना आये लॉक डाउन राज्य सरकार ने राज्य के हित मे किया है। लॉक डाउन के दौरान मसूरी में रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें हमेशा की तरह ही मिलेगी दुध, सब्जी ,खाद्य सामग्री ,दवाइयां मसूरी में पर्याप्त मात्रा में है।  किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दे।बस हमे जरूरत है कि हम बेवज़ह भीड़ ना करे और इसके बाद भी किसी तरह की परेशानी आती है।तो पालिका परिषद मसूरी से संपर्क करे मसूरी पालिका परिषद सदैव मसूरी की जनता के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *