कनिका के संपर्क में आए 63 लोगों को नहीं है कोरोना, मुंबई के बिजनेसमैन की तलाश जारी

नई दिल्ली। पूरी दुनिया पर कोरोना वायरस का कहर जारी है। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। वे 9 मार्च को लंदन से भारत लौटी थीं, जिसके बाद उन्होंने कुछ पार्टीज की और एक पांच सितारा होटल में रुकी। इसके बाद से उनसे संपर्क में आए लोगों के संक्रमित होने की आशंका थी। इन लोगों में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे बीजेपी एम दुष्यंत राजे भी शामिल थे। जिनकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक के मुताबिक स्वास्थ्य टीम्स ने कनिका के संपर्क में आए 162 लोगों को लिस्ट किया है, जिनमें 35 लोग कानपूर से हैं। ये कनिका के साथ पार्टी में शामिल थे। इनमें से 63 लोगों की रिपोर्ट आ गई है और ये कोरोना वायरस नेगेटिव पाए गए हैं। कनिका के संपर्क में आए बाकी लोगों की तलाश रविवार को भी जारी थी। वेबसाइट ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 120-130 लोगों की पहचान की गई है और उनके सेंपल इकट्ठे किए गए हैं।

मुंबई के एक बिजनेस मैन से भी संपर्क में आई थीं कनिका
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कनिका ताज होटल में अपने स्टे के दौरान मुंबई के एक बिजनेसमैन ओजस देसाई से भी संपर्क में आई थी। उनकी तलाश जारी है। आईएनएस के मुताबिक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि देसाई को ढूंढ़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मुंबई में उनका एडरेस नहीं मिल पा रहा है और ना ही ये पता चल पा रहा है कि वे कहां हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अभी सिंगर क्वारेंटाइन में हैं, इसलिए उनसे सवालात नहीं किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *