उत्तराखंड में निजी लैब सेंटर को मिलेगी टेस्टिंग की अनुमति

देहरादून। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और इसकी जाच को लेकर हाथ-पांव मार रही राज्य सरकार को बड़ी राहत मिलने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान शोध परिषद (आइसीएमआर) ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण  की जांच के लिए निजी लैबोरेट्री व सेंटर को भी अनुमति देने पर हामी भर दी है। इसके लिए निजी क्षेत्र की ओर से आवेदन किया जा सकेगा। 

अलबत्ता, जन सुरक्षा के लिहाज से इस बेहद संवेदनशील मामले में टेस्टिंग लैब के लिए मानक पूरे करना आवश्यक होगा। सभी जिलों में खाद्यान्न समेत सभी आवश्यक सामान और सेवाओं की आपूर्ति में किसी तरह का संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए सरकार ने जिलाधिकारियों को विशेष हिदायत दी है। 

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस संक्त्रमण के तीसरे चरण के भयावह खतरे को देखते हुए राज्य सरकार तमाम जरूरी व्यवस्थाओं के बंदोबस्त पर खास ध्यान दे रही है। इस बारे में केंद्र सरकार से मिलने वाले दिशा-निर्देशों का भी राज्य में पालन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आइसीएमआर के आला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कोरोना वायरस के संक्त्रमण की जाच को लैब की स्थापना का मुद्दा भी उठा। राज्य में लैब की अभी संख्या सीमित है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *