मुंबई के आर्थर रोड जेल में कोरोना विस्फोट, 81 और कैदी पॉजिटिव

मुंबई। देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. वहीं महाराष्ट्र में मुंबई की आर्थर रोड जेल में अब कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है. मुंबई की आर्थर रोड जेल में अब तक 150 से ज्यादा मरीज कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जा चुके हैं.

मुंबई की आर्थर रोड जेल में 81 और कैदी कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही आर्थर रोड जेल में अब तक 158 कैदी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. वहीं 158 कैदियों के अलावा 26 जेल अधिकारियों में भी कोरोना वायरस का संक्रमण पाया जा चुका है. इससे पहले इसी जेल से 77 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *