22 अप्रैल: कन्या राशि को मिलेगा धन लाभ,जानिए आपकी राशि में क्या है?

मेष: आज आपके व्यक्त्वि की सराहना होगी। आप मुश्किल कामों को भी करने में लगे होगे। हालांकि इसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सहयोग की जरूरत होगी। आपका चेहरा सुन्दर व खिला हुआ होगा। यदि आप अविवाहित हैं, तो आपके वैवाहिक जीवन की चर्चाएं तेज होगी। अदालती मामलों में परेशान होगे।
वृष: आज आप योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए पहले से अधिक सक्रिय होगे। जिससे आने वाले समय में आपको लाभ होगा। आज देखेंगे कि कुछ लोगों से सम्पर्क बनाना जरूरी है। जिससे आगे की प्रगति तय होगी। हालांकि आपको आज कुछ कामों में अधिक धन खर्च करना होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन प्रतिकूल होगा।
मिथुन: आज की ग्रहीय स्थिति आपके जीवन स्तर को और बेहतर बनाने के संकेत दे रही है। जिससे आप प्रसन्न होगे। आप देखेंगे प्रयासों को बढ़िया लाभ हो रहा है। आज पुत्र, पु़त्री की प्रगति का समाचार होगा। जिससे आप प्रसन्न होगे। अध्ययन के क्षेत्रों में अच्छी स्थिति होगी। किन्तु बाहर के कामों को पूरा करने की चिंता होगी।
कर्क: आज का दिन आपके कार्मिक ख्याति को और बढ़ाने वाला होगा। जिससे आपके हौसले बुलंद होगे। आप देखेंगे कि पूर्व के प्रयास आज सफलता में तब्दील होते जा रहे हैं। आज आपकी सेहत सुखद व सुन्दर बनी हुई होगी। आपको भवन व वाहन के मामलों में लाभ होगा। किन्तु पुत्र, पुत्री के प्रति आपको चिंता होगी।
सिंह: आज आप लगातार अपने कामों को ध्यान से करने में लगे होगे। व्यापारिक जीवन में आपको स्थानीय बाजार में बढ़त बनाने में कामयाबी होगी। जिससे आप तेजी से आगे बढ़ते हुए होगे। आज आप अपने सगे भाई-बहनों के प्रति अधिक उदार होगे। निजी रिश्तों में आप साथी की बातों को अनसुना कर देंगे जिससे तनाव होगे।
कन्या: आज आप धन निवेश व विदेश के कामों में तेजी से आगे बढ़ते हुए होगे। आजीविका के क्षेत्रों में तेजी का दौर होगा। आप पिछले कामों में तेजी से संलग्न होगे। धन सम्पत्ति के मामलों में आज आपको लाभ होगा। किन्तु सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ प्रतिकूल होगा। ऋणों के भुगतान में चिंताएं होगी।
तुला: आज का दिन पहले की तुलना में अधिक अच्छा होगा। परिणामतः आपको कई मामलों में लाभ होगा। चाहे वह उत्पादन के क्षेत्र हो या फिर विक्रय के क्षेत्र हो, आपको बढ़त प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा बना हुआ होगा। नौकरी के क्षेत्रों में सम्मान होगा। आप पदोन्नति हेतु नामित होगे। आज खाने का वक्त नहीं होगा।
वृश्चिक: आज अपने धन प्रबंधन को और मज़बूत करने के लिए पहले से अधिक सक्रिय होगे। फलस्वरूप आपको आज कुछ लाभ होगा। किन्तु खर्च भी होगे। सेहत के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं होगा। जिससे आपको कुछ उपचार लेना होगा। निजी संबंधों को बढ़ाने के लिए मानसिक रूप से दबाव में होगे।
धनु: आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। क्योंकि आपके कई अर्थ लाभ के प्रयास सफल होगे। तकनीक के क्षेत्रों में पहले की अपेक्षा अधिक बढ़त की स्थिति होगी। आप अपने कामों को तेजी से करने में लगे हुए होगे। निजी संबंधों में उपहारों को देगे और प्राप्त भी कर लेगे। किन्तु परिजनों से तनाव होगे।
आज आपके ग्रह अधिक शुभ व सकारात्मक हो चले हैं। जिससे माता-पिता को आपके कार्यों से खुशी होगी। आपके घर में खुशी माहौल होगा। आज किसी वाहन व भवन के सौंदर्य को बढ़ाने में तत्पर होगे। नौकरी के क्षेत्रों में सम्मान जनक स्थिति होगी। किन्तु बड़े भाई से किसी बात में तनाव व विवाद होगे।
मकर: आज आपके ग्रह अधिक शुभ व सकारात्मक हो चले हैं। जिससे माता-पिता को आपके कार्यों से खुशी होगी। आपके घर में खुशी माहौल होगा। आज किसी वाहन व भवन के सौंदर्य को बढ़ाने में तत्पर होगे। नौकरी के क्षेत्रों में सम्मान जनक स्थिति होगी। किन्तु बड़े भाई से किसी बात में तनाव व विवाद होगे।
कुंभ: आज कहने की अपेक्षा कामों को करके दिखाने में ज्यादा उत्साहित होगे। आप देखेंगे कि आपके हौसले बुलंह होगे। आपको जहाँ घर परिवार के लोगों का साथ होगा। वहीं कुछ ज्येठ व वरिष्ठ अनुभवी लोगों से सम्पर्क का लाभ होगा। आज आप धर्म लाभ की अतिरिक्त यात्राओं में होगे। विरोधी आपके रूतबे को कम करने की फिराक में होगे।
मीन: आज का दिन आपको भौतिक सुख सुविधाओं के लिए ज्यादा अनुकल नहीं होगा। आप सब कुछ होते हुए भी समय से अपने खान-पान का ध्यान नहीं देगे। जिससे आपके सेहत में प्रतिकूल असर होगा। आज आपको कुछ कामों में रूकावटें आने से परेशानी होगी। जिन्हें आप पूरा करने के लिए तत्पर होगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *