श्रीलंका बम धमाके: बॉलीवुड का छलका दर्द, जैकलीन फर्नांडिस समेत इन स्टार्स ने ट्वीट कर जताया दुख

श्रीलंका में हुए इस बम धमाके की जांच चल रही है। इस धामके में अब तक 160 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। भारत सरकार इस बम धमाके की निंदा करते हुए श्रीलंका के साथ खड़े होने की बात कही है। वहीं बॉलीवुड स्टार्स ने इस धमाके पर अपना शोक व्यक्त किया है।
इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, आर माधवन जैसे स्टार्स ने ट्वीट कर दुख जताया है। बात करें बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की तो उन्होंने ट्वीट कर सदमा और दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में दुखद और कृत्य घटना से मेरा दिल बेहद प्रभावित हुआ है। दुख, शोक और सदमे से भरे इस पल के लिए हम भगवान से आपके लिए प्रार्थना करते हैं।
इसके साथ ही श्रीलंका की रहने वाली जैकलीन फर्नांडिस ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीलंका में बमबारी की खबर बेहद दुखद है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोई इसे देख नहीं पा रहा कि यह हिंसा एक चेन रिएक्शन की तरह है। इसे रोकना होगा। जैकलीन के अलावा हुमा कुरैशी ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि, क्या दुखद दिन है #EasterSunday के दिन चर्च जाने वाले परिवारों और बच्चों पर हमला करने के लिए….यह बेहद भयानक है। हमारी दुनिया में ये क्या हो रहा है।

वहीं रवीना टंडन ने भी ट्वीट किया है। देश में ये सब देखकर वाकई दुख होता है। जो वर्षों से मेहनत और स्ट्रगल कर आगे बढ़ते हैं। हमारे घर के करीब, अपने लोगों से प्यार करते हैं। आखिरकार उन्होंने जो शांति हासिल की है, वो बहुत प्यार करती है। इस तरह की घटना लोगों के दिल में निशान छोड़ जाती हैं। प्रार्थना करती हूं इस घटना से लोग जल्दी उबरे #srilanka। बता दें कि ये हमला 3 होटल और 5 चर्च पर किया गया जिसमें मरने वाले की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *