लोकसभा चुनाव 2019, पांचवां चरण: शाम 6 बजे तक 59.66 प्रतिशत मतदान, पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सोमवार को पांचवें चरण की वोटिंग हुई। इस चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले गए। आज उत्तर प्रदेश की 14, राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 7-7, बिहार की 5, झारखंड की 4 और जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने इन 51 सीटों में से 39 पर जीत दर्ज की थी। पांचवें चरण में यूपी की हाई प्रोफाइल सीटों अमेठी और रायबरेली सीट पर मतदान हुआ। अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रायबरेली से उनकी मां सोनिया गांधी उम्मीदवार हैं। अमेठी में राहुल का मुकाबला केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है। लखनऊ से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव मैदान में हैं। यह चरण बीजेपी के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इन सीटों पर आम चुनाव में बीजेपी को बड़ी कामयाबी हासिल हुई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *