मुंबई से लौटा इंजीनियर कोरोना वायरस पॉजिटिव, परिवार के सात लोग आइसोलेट

रुड़की। मुंबई से लौटे एक इंजीनियर में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत ही पुलिस प्रशासन के साथ संक्रमित के घर पहुंची। टीम ने संक्रमित को उपचार के लिए दून अस्पताल भेज दिया है, जबकि परिवार के सात सदस्यों को अस्पताल लाकर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही उन सभी के सैंपल लिये गए। बाद में उन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया है। वहीं, उनके घर के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया है। ये मामला सामने आने के बाद अब हरिद्वार जिले में संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है। हालांकि इनमें से सात लोग ठीक हो चुके हैं। 

कोतवाली रुड़की क्षेत्र के मोहनपुरा निवासी एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। संक्रमित व्यक्ति को तुरंत ही दून अस्पताल भिजवा दिया गया, जबकि उसके माता-पिता, पत्नी, दो भाई, भाभी और बहन को अस्पताल में लाकर उनके स्वास्थ्य की जांच की। इसके बाद उनके सैंपल लेकर उन सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *