देहरादून I आज दोपहर तक उत्तराखंड में नौ कोरोना संक्रमित मामले सामने आए। जिसके बाद अब राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 120 हो गई है। वहीं इनमें से 53 मरीज ठीक हो चुके हैं।
आज अल्मोड़ा, उत्तरकाशी और हरिद्वार में एक, नैनीताल में दो, ऊधमसिंह नगर में चार संक्रमित मामले सामने आए हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है।

