पंचतत्व में विलीन हुई शीला दीक्षित, अंतिम विदाई देने अमित शाह, सोनिया और प्रियंका भी रहे मौजूद

नई दिल्ली:  1998 से लेकर 2013 तक लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित का शनिवार शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रविवार दोपहर में निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार से पहले शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर निजामुद्दीन स्थित उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। यहां पार्टी नेता से लेकर आम लोग उनके अंतिम दर्शन कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की जिसके बाद निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
दिल्ली को आधुनिक शहर का स्वरूप देने में प्रमुख भूमिका अदा करने वाली शीला के निधन पर दिल्ली राजनेताओं से लेकर आम जनता तक, सभी ने दुख जताया है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार शीला को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। शीला दीक्षित के निधन पर राष्ट्रीय राजधानी में दो दिन के शोक की घोषणा की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर तमाम राजनेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *