
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान के भाई और लोकसभा सांसद रामचंद्र पासवान का रविवार (21 जुलाई) को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हृदय गति रुकने निधन हो गया। वे 57 वर्ष के थे। उनकी तबीयत खराब होने पर एक सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत में सुधार नहीं हुई और रविवार को दिन के 1.24 बजे उनका निधन हो गया।
पार्टी नेता चिराग पासवान ने कहा कि उनके चाचा ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दोपहर 1.24 बजे अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर नई दिल्ली उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है और सोमवार को पटना में लोजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। सोमवार को ही बिहार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जमुई से सांसद और उनके भतीजे चिराग पासवान ने ट्वीट किया, आप सभी को बड़े दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा की मेरे चाचा जी आदरणीय श्री रामचंद्र पासवान जी अब नहीं रहे। आज 1:24pm पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘आज शाम 5 बजे से चाचा जी स्वर्गीय रामचंद्र पासवान जी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास 18 राजेंद्र प्रसाद रोड नई दिल्ली पर रखा जाएगा। कल सुबह 11 बजे से 3 बजे तक पटना में लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम 4 बजे दाह संस्कार पटना में होगा।