उत्तराखंडः पूर्व सैनिक ने खुद को मारी गोली, घरेलू विवाद में ऑटो चालक ने की आत्महत्या

देहरादून I पौड़ी जिले के श्रीनगर के भक्तियाना मौहल्ले में एक पूर्व सैनिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आनन फानन में उसे बेस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक हरीश चंद्र मैठाणी पुत्र बाचस्पति मैठाणी निवासी मक्कू मठ ऊखीमठ श्रीनगर में किराए के मकान में अकेले रहता था। वह गढ़वाल विवि में गॉर्ड की नौकरी करता था। उसने पेट में गोली मारी थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
वहीं कोटद्वार में ऑटो चालक संजय आर्य उम्र 30 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक सात माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। आज सुबह करीब छह बजे संजय ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक तीन दिन पहले पत्नी को डाडा मंडी उसके मायके छोड़कर आया था। मृतक अपनी शादी के खुश नहीं था। उसने घरवालों के दबाव में यह शादी की थी। कहा जा रहा है कि उसने इसी कारण अपनी जान दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *