नई दिल्ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला पर प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा कसा है। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में में करोड़ो के घोटले के आरोप में उनसे चंडीगढ़ में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि उनसे क्रिकेट एसोसिएशन में कथित घोटाले के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश की जा रही है। फारुक अब्दुल्ला से पूछताछ के दौरान किसी भी शख्स को ईडी दफ्तर में जाने की इजाजत नहीं दी गई है।
सीबीआई ने इस संबंध में फारुक अब्दुल्ला के खिलाफ 2018 में एफआईआर दर्ज करने के बाद उसी साल चार्जशीट दायर की।
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में जम्मू-कश्मीर के कुछ खिलाड़ियों ने शिकायत दर्ज की थी कि बीसीसीआई से मिले पैसों को दुरुपयोग किया गया। फारुक अब्दुल्ला और दूसरे पदाधिकारियों मे क्रिकेट की विकास की जगह उन पैसों को व्यक्तिगत उपयोग किया था। इस तरह की शिकायत के बाद जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था।

