उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय और कुलदीप सेंगर को फाँसी की मांग को लेकर पहाड़ो की रानी मसूरी में उबाल,,,,,,,

मसूरी,3,अगस्त, उन्नाव रेप कांड को लेकर पहाड़ो की रानी मसूरी में भी उबाल देखने को मिला।

जिसके चलते मसूरी महिला समिति ने यहाँ पिक्चर पैलेस भगतसिंह चौक पर योगी सरकार का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया।
मसूरी महिला समिति ने भगतसिंह चौक पर उन्नाव कांड की पीड़िता को न्याय दिलाने और कुलदीप सेंगर को फाँसी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर नारे लगाते हुए रैली निकाल उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर कुलदीप सेंगर को फाँसी की सजा और उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय की मांग की।
इस मौके पर मसूरी महिला समिति की अध्यक्ष भावना गोस्वामी, कैन्ट उपाध्यक्ष महेश चंद्र लीला कण्डारी होटल वर्कर्स यूनियन के आर,पी,बडोनी टैक्सी यूनियन के अर्जुन गुसाईं, मसूरी महिला समिति की महासचिव ममता राव, सहित दर्जनों लोग शामिल थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *