,,,,,,,,,देखे वीडियो,,,,, मसूरी,,,कई दिनों से सराय हीरा भवन छेत्र में घूम रहे मादा गुलदार और उसके दो शावकों में से एक की मौत लोगो मे दहशत ,,,,,,,,,,,,,

मसूरी,3,अगस्त, कई दिनों से  कैमल बैक रोड़ सराय और हीरा भवन के आसपास   घूम रहे मादा गुलदार और उसके दो शावकों में से आज एक कि मौत हो गई ।
पिछले कई दिनों से मसूरी के हीरा भवन सराय के छेत्र में गुलदार और उसके दो शावकों को घूमते देखा गया था।
जिससे लोगो मे दहशत व्याप्त थी ।

आज  एक स्थानीय निवासी ने सराय रोड़ पर नटराज होटल के पास झड़ी में गुलदार के शावक को मृत हालत में पड़ा देखा देखते ही देखते शावक को देखने को लोगो का हजूम लगमे लगा मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने शावक को अपने कब्जे में ले लिया।
वन विभाग के रेंजर वीरेन्द्र रावत ने बताया की कई दिनों से यहाँ गुलदार होने की सूचना मिल रही थी।जिसको देखते हुए यहाँ फ़ॉरेस्ट विभाग की टीम गश्त लगा रही थी।और लोगो से सावधान रहने की अपील कर रही थी। आज एक गुलदार के एक शावक का शव मिला है। शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा तभी मौत के कारणों का पता चल पाएगा। रेंजर रावत ने बताया कि अभी मादा गुलदार और उसके शावक के आसपास होने की आशंका हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *