रिलायंस जियो फ्री में HD, 4K LED टीवी देगी, करना होगा ये काम

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज 42वी एजीएम में जियो फायबर के लॉन्च का एलान किया है। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर को जियो फायबर सेवा लॉन्च होगी।
इसके साथ ही उन्होंने जियो फायबर वेलकम ऑफर का भी एलान किया। जियो फायबर और जियो सेट टॉप बॉक्स एक साथ मिलेंगे। मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो फायबर और जियो सेट टॉप बॉक्स एलआईडी टीवी के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। 

इसलिए जियो फायबर ग्राहक अगर सालाना प्लान को सब्सक्राइब करते हैं तो उनको HD या 4K LED टीवी फ्री मिलेगा। इसके साथ ही उनको 4K सेट टॉप बॉक्स भी फ्री में मिलेगा।
मुकेश अंबानी ने जियो फायबर के प्लान का भी एलान किया उन्होंने कहा कि जियो फायबर के प्लान 700 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए महीने में मिलेंगे। इसके तहत ग्राहक को सिर्फ 1 ही सेवा के लिए पैसे देने होंगे।
अंबानी ने कहा कि घर से किसी भी नेटवर्क चाहे मोबाइल हो या फिक्स्ड लाइन सभी वॉयस कॉल की सुविधा फ्री में मिलेगी। फिक्स्ड लाइन पर इंटरनेशनल वॉयस कॉलिंग अमेरिका और कनाडा के लि सिर्फ 500 रुपए महीने के पैक में मिलेगा।
मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो फायबर के प्लान में स्पीड 100 mbps से लेकर 1 Gbps तक स्पीड मिलेगी। इससे भारत में फिक्स्ड लाइन डेटा की क्वालिटी सुधरेगी। अंबानी ने कहा कि भारत में विश्व के मुकाबले 1/10 कम कीमत पर जियो फायबर की सेवा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जियो होम फोन के लिए मौजूदा टैरिफ से बहुत कम होंगे। उन्होंने कहा कि जियो फायबर के ग्राहकों को जियो पोस्टपेड प्लस की सुविधा भी मिलेगी। ये प्लेटिनम ग्रेड सर्विस और प्रोडक्ट का अनुभव देगी।
इसके तहत जियो के ग्राहक को घर पर ही सिम सेटअप की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आपके सभी डिवाइस पर डेटा की सुविधा मिलेगी। वहीं फैमिली प्लान में आप डेटा भी शेयर कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *