लालकृष्ण आडवाणी ने इस तरह किया अरुण जेटली को याद, तारीफ में कहीं कई बातें

नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शनिवार को अरुण जेटली को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया, जिनका गहन विश्लेषण करते थे और जिन पर पार्टी जटिल मुद्दों का समाधान खोजने के लिए निर्भर थी। 66 साल के जेटली का शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया, जहां वो 9 अगस्त से भर्ती थे। 
आडवाणी ने कहा, ‘मुझे एक और करीबी सहयोगी अरुण जेटली जी के निधन पर गहरा दुख हुआ है। कानूनी क्षेत्र में बड़ा विद्वान होने के अलावा, अरुणजी एक उत्कृष्ट सांसद और एक महान प्रशासक थे।’ उन्होंने बयान में कहा, ‘दशकों से समर्पित पार्टी कार्यकर्ता। जब मैं पार्टी अध्यक्ष था, तो उन्हें भाजपा की कोर टीम में शामिल किया गया था और वह जल्द ही पार्टी के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक बन गए।’
वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि जेटली को उनके तेज, विश्लेषणात्मक दिमाग के लिए जाना जाता था और उनका सम्मान किया जाता था और भाजपा में हर कोई हमेशा जटिल मुद्दों के समाधान खोजने के लिए उन पर निर्भर रहता था।
आडवाणी ने कहा, ‘अरुणजी को मृदुभाषी, प्रफुल्लित और गर्मजोशी से भरे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा। वह फूड लवर थे। वह मुझे अच्छे रेस्तरां बताया करते थे। साथ ही हर दीपावली पर हमें शुभकामना देने के लिए अपने परिवार के साथ हमारे घर आते थे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *