हरिद्वार: गंगा में विलीन हुए स्व. अरुण जेटली, बेहद भावुक दिखे उनके बेटे रोहन

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की अस्थियां आज हरकी पौड़ी ब्रह्म कुंड स्थित अस्थि प्रवाह घाट पर गंगा में प्रवाहित की गईं। इस दौरान उनके बेटे रोहन जेटली बेहद भावुक हो गए। स्व. अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्थि कलश लेकर दोपहर करीब दो बजे हरिद्वार पहुंचे।

स्व. अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्थि कलश लेकर दोपहर करीब दो बजे हरिद्वार पहुंचे। जहां विधिविधान के साथ अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया शुरू हुई और अस्थियांं गंगा में प्रवाहित की गईं। 

इस दौरान केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, धन सिंह रावत, हरक सिंह रावत, अरविंद पांडे, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, आदेश चौहान, स्वामी यतीश्वरानंद और नरेश बंसल सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। 

बाबा रामदेव और वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा भी स्व. अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने हरिद्वार पहुंचे। हरकी पौड़ी पहुंचकर इन सभी ने स्व. अरुण जेटली की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक मुन्ना सिंह चौहान, आदेश चौहान, स्वामी यतीश्वरानंद और नरेश बंसल सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। 

बता दें कि रविवार को दिल्ली में भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान पूर्वक निगम बोध घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। मुखाग्नि पुत्र रोहन जेटली ने दी। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे अरुण जेटली ने शनिवार दोपहर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम सांस ली थी। 

पिछले साल 14 मई को उनका एम्स में गुर्दे का प्रत्यारोपण हुआ था। जेटली पिछले साल अप्रैल से वित्त मंत्रालय नहीं जा रहे थे। हालांकि वह 23 अगस्त, 2018 को दोबारा अपने मंत्रालय पहुंचे थे। उनकी गैर मौजूदगी में तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोलय को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *