चिन्मयांनद मामले पर भड़की प्रियंका गांधी कसा तंज-‘वाह रे भाजपा का न्याय’

नयी दिल्ली: शाहजहांपुर के स्वामी स्वामी चिन्मयांनद (Chinmayanand) पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की की गिरफ्तारी के बाद सियासी पारा गर्मा गया है और विपक्षी दल इसको लेकर प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं,खासतौर पर कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर खासा विरोध दर्ज करा रही है, इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयांनद के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की की रंगदारी के आरोप में गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है।
प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह भाजपा का न्याय है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘उन्नाव बलात्कार मामला: पीड़िता के पिता की हत्या। पीड़िता के चाचा गिरफ़्तार। भारी जन दबाव के बाद घटना के 13 महीने बाद आरोपी विधायक गिरफ़्तार। पीड़िता के परिवार को जान से मारने की कोशिश।’
उन्होंने कहा, ‘शाहजहाँपुर बलात्कार मामला: पीड़िता गिरफ़्तार। पीड़िता के परिवार पर दबाव। आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने जन दबाव पड़ने के बाद गिरफ़्तार किया। आरोपी भाजपा नेता पर अब तक बलात्कार का आरोप तक नहीं लगाया। वाह रे भाजपा का न्याय?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *