व्हाट्सएप जासूसी कांड में कांग्रेस का बड़ा दावा, कहा- प्रियंका गांधी का फोन भी हैक हुआ

नई दिल्ली: व्हाट्सएप जासूसी कांड में कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है. कांग्रेस की ओर केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का भी फोन हैक किया गया. कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रियंका गांधी को भी फोन हैक करने वाला मैसेज आया था. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार इस जासूसी मामले की जांच करवाए. बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी फोन हैकिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर मेरा फोन टैप किया गया था.

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ”जहां तक मुझे जानकारी है व्हाट्सएप ने कथित तौर पर उन लोगों को मैसेज भेजा जिनके फोन हैक हुए , ऐसा ही एक मैसेज व्हाट्सएप की तरफ से प्रियंका गांधी वाड्रा को भी भेजा गया. व्हाट्सएप ने ये नहीं कहा (अपने मैसेज में) कि फोन को अवैध पिगैसस सॉफ्टवेयर की मदद से हैक किया गया , लेकिन जो मैसेज उन्होंने सबको भेजा उसके बारे में आम लोग जानते हैं और ऐसा ही एक मैसेज प्रियंका गांधी को भी आया है.” इस सबके बीच सबसे बड़ा सवाल है कि प्रधानमंत्री ने अब तक इस मामले में चुप्पी क्यों साध रखी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *