सीएम पद पर सस्पेंस के बीच अजित पवार बोले- शरद पवार के मुख्यमंत्री बनने की थोड़ी भी संभावना नहीं

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे लेकिन सरकार बनाने को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. कई तरह की बातें हो रही हैं, राजनीतिक जानकार अपनी-अपनी गणित के लिए जरिए ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि इस तरह से ये पार्टी सरकार बना सकती है. इस बीच एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि शरद पवार के मुख्यमंत्री बनने की थोड़ी भी संभावना नहीं है.

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें मैसेज किया है. अजित पवार ने मैसेज दिखाते हुए कहा कि संजय राउत उनके सीनियर हैं और वे उन्हें फोन करेंगे. मैसेज में ‘नमस्कार, जय महाराष्ट्र, संजय राउत’ लिखा था. उन्होंने कहा कि ये नहीं पता कि संजय राउत ने उन्हें क्यों मैसेज किया है. बता दें कि 31 अक्टूबर को संजय राउत ने शरद पवार के घर जाकर मुलाकात की थी. संजय राउत ने कहा था कि वे उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं देने गए थे. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि महाराष्ट्र की राजनीति पर भी उनके बीच चर्चा हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *