महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर सोनिया गांधी से मिले शरद पवार, करीब 50 मिनट तक चली बैठक

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सरकार गठन की कवायद के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया के आवास पर उनसे मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर चर्चा की. सूत्रों का कहना है कि सोनिया और पवार की इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार के गठन से जुड़ी तस्वीर साफ हो सकती है. शरद पवार मुलाकात और महाराष्ट्र की राजनीतिक गतिरोध पर थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं.


बैठक को लेकर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ”शरद पवार ने आज कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की और उन्हें महाराष्ट्र की स्थिति के बारे में जानकारी दी. यह तय किया गया कि एक या दो दिन में, एनसीपी और कांग्रेस के प्रतिनिधि दिल्ली में बैठक कर आगे के रुख पर चर्चा करेंगे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *