देहरादून I बाजपुर के मेन रोड पर स्थित गुरुद्वारे के सामने सोमवार सुबह रोडवेज बस की चपेट में आने के कारण एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।
बताया गया कि मृतक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला है। वह बाजपुर सहित अन्यों क्षेत्रों में देसी दवाइयां और तेल बेचने का काम करना था।
घटना के वक्त वह गुरुद्वारे के पास सड़क किनारे खड़ा था, जब तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे कुचल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

