अचानक बिगड़ी भाजपा नेता उमा भारती की तबीयत, हिमालयन हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

देहरादून I पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई। उनके पैर के पंजे में माइनर फ्रैक्चर की खबर है। फिलहाल उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 
वरिष्ठ हड्डी रोग चिकित्सक डॉक्टर विजेंद्र चौहान और डॉ राजेश माहेश्वरी उनका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टर ने देखरेख के लिए 24 घंटे तक हॉस्पिटल में ही रहने की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार उमा भारती कल ऋषिकेश के ब्रहमपुरी आश्रम में बाथरूम में फिसल गई थीं।

बता दें कि गंगा स्वच्छता को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती 12 नवंबर को निजी यात्रा पर देवप्रयाग पहुंची थीं। उन्होंने संगम स्थल पर मां गंगा की आरती की थी। उमा भारती अपनी निजी गंगा तीर्थ यात्रा के साथ कोटेश्वर से देवप्रयाग तक करीब 24 किमी पैदल चलकर पहुंचीं थीं। इसके बाद रविवार को वो ऋषिकेश पहुंची थीं, जहां उन्हें चोट लग गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *