मसूरी, होटल एसोसिएशन ने बैठक कर प्रतिष्ठान खोलने बन्द करने का निर्णय प्रतिष्ठान स्वामियों पर छोड़ा,,,,,,

मसूरी.1.जुलाई.मसूरी होटल एसोशिएशन ने एक बैठक कर होटल खोलने का निर्णय होटल स्वामियों पर छोड़ा।
मसूरी होटल एसोशिएशन ने कार्यकारणी की बैठक कर बैठक में सर्वसम्मति से प्रतिष्ठान खोलने या बन्द रखने का निर्णय प्रतिष्ठान स्वामियों पर ही छोड़ दिया है।

इस वारे में मसूरी होटल एसोशिएशन के सचिव संजय अग्रवाल ने बताया हैं कि बैठक  मैं ये निर्णय लिया गया कि एसोशिएशन की औऱ से किसी भी तरह की कोई भी पाबंदी नही है। जो भी होटल स्वामी होटल खोलना चाहता है।वो सरकार द्वारा जारी निर्देशो औऱ एस.ओ.पी.का सख्ती से पालन करे।
इस मौके पर मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आर, एन माथुर शैलेन्द्र कर्णवाल अजय भारद्वाज  अनिलवैश्य,राम कुमार गोयल,दीपक गुप्ता,संदीप साहनी सहित कई होटल स्वामी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *