बार्लोगंज मेरिविल स्टेट में दो कोरोना पॉजीटिव मिलने से हड़कम मच गया। जिसके बाद पूरे छेत्र को सेनिटाइजेशन किया जाएगा।
बता दे कि बार्लोगंज में 20 जून को मुम्बई से एक 40 वर्षीय महिला अपनी माँ के साथ आई थी। ऊक्त महिला कोरोना संक्रमित पायी गई थी।जिसके बाद प्रशासन ने महिला को जिला अस्पताल देहरादून में ऑब्जर्वेशन में रखा हुआ था।एतिहात के तौर पर महिला के सीधे संपर्क में आई उसकी 72 वर्षीय माँ और किराएदार का सेम्पल जाँच के लिए भेजा हुआ था।आज महिला की माँ औऱ किरायेदार के पॉजिटिव आने के बाद छेत्र में हड़कम मच गया।
कोविड19 नोडल अधिकारी ई. ओ.पालिका परिषद मसूरी आशुतोष सती ने बताया कि महिला की माँ औऱ किराएदार के पॉजीटिव मिलने के बाद दोनों संक्रमितों को देहरादून भेजा जा रहा है। साथ ही किरायेदार औऱ महिला की माँ के सीधे संपर्क में आये लोगो की पहचान कर उन्हें जल्द ही गढ़वाल मंडल क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किया जाएगा इसके साथ ही एतिहातन पूरे छेत्र को सेनिटाइजेशन किया जाएगा।
