कोरोना काल के बाद पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक कोरम पूरा ना होने के कारण स्थगित कर दी गई।
जिसको लेकर बाद में पहुँचे प सभासदों ने हंगामा काटा दिया।
बता दे कि पालिका की बोर्ड बैठक 11 बजे से होनी थी पालिका अध्यक्ष पांच सभासदों औऱ पालिका अधिशासी अधिकारी आसुतोष सती के साथ बोर्ड रूम में 12 बजे तक कोरम पूरा होने का इंतजार करते रहे।12 बजे कोरम पूरा नही होने पर बोर्ड बैठक स्थगित कर बोर्ड रूम से चले गए।
अध्यक्ष के जाते ही 8 सभासद प्रताप पँवार गीता कुमाई सरिता पँवार दर्शन रावत सरिता कोहली कुलदीप रोछेला जसोदा शर्मा नन्द लाल सोनकर बोर्ड रूम में आ धमके औऱ बोर्ड बैठक स्थगित करने पर हंगामा काटने लगे।
वही सभासदों का कहना है।कि बोर्ड बैठक स्थगित करने का वह विरोध करेंगे व धरना देंगे व एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलेगा व अपनी बात रखेगा। क्यो कि छह माह बाद बैठक हो रही थी जिसमें जनहित के महत्वपूर्ण कार्य सहित कोरोना संक्रमण पर चर्चा होनी थी। इस संबंध में अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि कोरम के अभाव में बैठक स्थगित की गई है। उन्होंने मीडिया को न आने देने पर कहा कि ऐसा मेरी ओर से कोई आदेश नहीं दिया गया हो सकता है ईओ ने सोशल डिस्टेंस के तहत इस संबंध में कुछ कहा हो। वहीं ईओं आशुतोष सती ने कहा कि बोर्ड मीटिंग कोरम के अभाव में स्थगित की गई वहीं मीडिया को न आने देने पर कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं था केवल सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखने के लिए कहा गया था ताकि उसका सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा सके।
