पहली बार साथ दिखेंगे शिवसेना, NCP और कांग्रेस MLA, शाम को 162 विधायकों की परेड

नई दिल्ली I महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस अपने 162 विधायकों की परेड कराएगी. जानकारी के मुताबिक, हयात होटल में शाम 7 बजे मीडिया के सामने तीनों दलों के 162 विधायकों की परेड होगी. बता दें कि तीनों दलों के विधायक फिलहाल अलग-अलग होटल में रखे गए हैं. शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी अपने-अपने विधायकों पर नजर रखे हुए है.

शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि हम सब एक हैं. आप हमारे 162 विधायकों को पहली बार हयात होटल में शाम 7 बजे देख सकेंगे. सूत्रों के मुताबिक, परेड कराने का फैसला तीनों पार्टियों के नेताओं के बीच हुई बैठक में लिया गया. संजय राउत ने अपने ट्वीट में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी टैग किया है. उन्होंने लिखा आएं और हमें एक साथ देख सकते हैं. 
We are all one and together , watch our 162 together for the first time at grand Hyatt at 7 pm , come and watch yourself @maha_governor pic.twitter.com/hUSS4KoS7B

— Sanjay Raut (@rautsanjay61) November 25, 2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *