Delhi में आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम, विस्फोटक के साथ तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। पकड़े गए संदिग्ध असम सहित अन्य हिस्सों में धार्मिक स्थलों/सभाओं पर हमलों की तैयारी में थे। आईएस मॉड्यूल के पास से पुलिस ने आईडी, पाईप बम और अन्य विस्फोटक बरामद किए हैं। पुलिस का यह ऑपरेशन गुप्त था और दो हफ्ते से स्पेशल सेल इस पर काम कर रही थी।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘ये सभी लोग असम को गोलपाड़ा के रहने वाले थे और वहीं से इन्हें पकड़ा गया। इनके पास से एक रेडी आईईडी और अन्य बरामद हुए है। इनके नाम जमीर, मुकद्दर इस्लाम, रंजीत अली है। इनमें से एक ड्राइवर है, जबकि एक किसी संस्था में मैनेजर है। हमने असम पुलिस के सहयोग से इनको पकड़ा है।’
कुशवाहा ने बताया, ‘असम में रासलीला मेले, जिसमें कृष्ण लीला होती थी उसमें ये ब्लास्ट करने वाले थे। अभी उनसे पूछताछ हो रही है। दिल्ली में भी ये आतंकी वारदात को अंजाम देने वाले थे। ये सभी आतंकी संगठन आईएसएस से प्रभावित थे। प्राथमिक जांच में ये पता चला है कि जो आईईडी बनाई थी वो इन्होंने आईएस की तर्ज पर बनाई थी।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *