मसूरी,(देखिए वीडियो)आखिरकार मिल गए पालिका के दबे हुए नाले के अवशेष जल्द सौपी जाएगी जिला प्रशासन को जाँच रिपोर्ट ,,,,,,,,

मसूरी,17,जुलाई, बार्लोगंजवाईट हाऊस के निकट पालिका की भूमि पर कूट रचित साजिश के तहत फर्जी रजिस्ट्री कर कब्जा कर बनाये भवन पर राजस्व पालिका और शक्ति सागर की  टीम ने  सर्वे कर आखिरकार ढूंढ़ लिया पालिका का नाला।
आज बार्लोगंज व्हाइट हाऊस के निकट पालिका की भूमि पर बने भवन  औऱ आसपास की भूमि पर राजस्व विभाग पालिका ।
ओर सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शक्ति सागर कौशिक सर्वेयर ने सूक्त सर्वे कर आखिरकार पालिका का नाला ढूंढ़ लिया।

दरअसल राजस्व विभाग  औऱ पालिका की टीम जिलाधिकारी के आदेश पर  विगत दिनों पालिका की भूमि पर कूट रचित साजिश के तहत  कब्जा कर अवैध रूप से भवन ओर पर्किंग बनाये जाने की जाँच की थी जिसमे काफी मशक्कत के बाद भी पालिका का नाला नही मिल पाया था।
आज सर्वे टीम ने नाप नाप तोल कर झड़िये काटी जिसके बाद  नाले जैसा पॉइन्ट मिला । मौके पर मौजूद  नायब तहसीलदार जसपाल राणा ने बताया कि  इसका पूरा सर्वे पालिका द्वारा 1937 के भूमि अधिग्रहण  नक्शे के आधार पर किया जा रहा जिसके आधार पर नाले जैसा पॉइन्ट मिला है।इसके के अलावा दो पॉइंट  औऱ मिले हैं। जिसको आधार मान कर जाँच की जा रही है।जाँच लगभग अंतिम चरण पर है।जांच पूरी होने के बाद जल्द ही जाँच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौपी जाएगी।इस मौके पर पालिका कर अधीक्षक गिरीश सेमवाल मानचित्र कार आदित्य शाह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *