ब्रेकिंग,,पहाड़ो की रानी मसूरी में कोरोना का कहर जारी भट्टा निवासी कोरोना संक्रमित युवक के सीधे संपर्क में आये तीन लोगों सहित युवक के संपर्क में आये एक डॉक्टर में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि,,,,,,,,,

मसूरी,12,जुलाई,पहाड़ो की रानी मसूरी में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
भट्टा गाँव मे में हरियाणा से वापस आये 32 वर्षिय युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उसके  जीजा  में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद शासन प्रशासन ने ऐतिहातन भट्टा गाँव का कुछ हिस्सा सील कर युवक के सीधे संपर्क में आये लोगो का सेम्पल जाँच के लिए भेज दिया था।आज  मसूरी कोविड 19  नोडलअधिकारी से मिली ताजा जानकारी के अनुसार ऊक्त युवक की माँ छोटा भाई युवक के साथ काम करने वाला  बार्लोगंज निवासी उसके पार्टनर सहित युवक के संपर्क आये सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जिसके बाद कोरोना संक्रमित चारो लोगो जिला अस्पताल देहरादून इलाज के लिए ले जाया जा रहा है।इसके साथ ही एतिहात के तौर पर चारो लोगो के सीधे संपर्क में आये लोगो की पहचान की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *