मसूरी, बार्लोगंज भूमि घोटाले में 6 लोगो पर हुआ मुकदमा दर्ज,,,,,,,,,

मसूरी,26,जुलाई,बार्लोगंज भूमि घोटाले में मसूरी कोतवाली
में गिरीश चंद्र सेमवाल कार्यवाहक कर अधीक्षक नगर पालिका परिषद मसूरी की तहरीर एवं  पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल /प्रभारी एसआईटी भूमि की जांच रिपोर्ट के आधार पर।

 अपराध संख्या 26/2020धारा 120b,420 467 468 471 IPC बनाम रघु प्रताप सिंह पुत्र रघुराज सिंह निवासी बिजनौर, विकास चंद्र पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी रेस कोर्स देहरादून ,संतोष थापली पुत्र धर्म सिंह  निवासी ग्राम भट्टा मसूरी, देव प्रसाद पांडे पुत्र लच्छीराम पांडे निवासी  बार्लो गंज, जोगेश्वर दास पुत्र विष्णु दास निवासी ओल्ड डालनवाला देहरादून,  अनिल धर पुत्र एसके धर निवासी बार्लोगंज  मसूरी के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है।
बता दे  कि मसूरी बार्लोगंज में पालिका की 197.67 वर्ग मीटर भूमि पर कूट रचित साजिश के तहत कब्जा कर भवन बना दिया था।जिसकी जाँच जिलाधिकारी देहरादून द्वारा 4 सदस्यीय टीम नायब तहसीलदार जसपाल राणा के नेतृत्व में कर रही थी जाँच पूरी होने के बाद इस भूमि घोटाले में 6 लोगो के विरुद्ध मसूरी कोतवाली में  कर अधीक्षक नगरपालिका की तहरीर ओर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *