मसूरी(,देखिए वीडियो)लॉक डाउन के बाद पालिका बोर्ड बैठक रही हंगामेदार पालिका सम्पति पर कब्जे को लेकर सभासदो में तीखी नोकझोंक,,,,,,,,,

मसूरी,27,जुलाई,लॉक डाउन के बाद हुई पालिका की  पहली बोर्ड बैठक रही हंगामेदार पालिका भूमि के खुर्दबुर्द होने के मामले सभासदो में तीखी नोकझोंक।

लॉक डाउन के बाद पालिका बोर्ड की बैठक शुरू होते ही सभासदो में पालिका सम्पति पर हुए कब्जे को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
पालिका सभासद प्रताप पंवार ने  कहा कि शगुन पैलेस के मामले में पालिका क्या कर रही है। शगुन पैलेस पर के मामले में अब तक क्या हुआ है ये उन्हें नही बताया जा रहा है।
वही सभासद जसवीर कौर ने  मीट एन्ड वेजिटेबल मार्किट को लेकर

हंगामा काटना शुरू कर दिया उन्होंने कहा कि कब्जा पालिका की हर संम्पति पर से हटना चाहिए चाहे वो पेट्रोलपंप पुराने टोल हो या मीट मार्केट पालिका की संम्पति पर जिसका भी कब्जा है उसे हटाना ही चाहिए। इस बात को लेकर सभासद गीता कुमाई औऱ जसवीर कौर में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे।
इस पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि पालिका की भूमि पर पूर्व में हुए सभी कब्जो को हटाया जाएगा। चाहे वो कोई भी हो।साथ ही कब्जा धारियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकता दर्ज की जाएगी।उन्होंने सदन को आस्वासन दिलाया कि जल्द ही शगुन पैलेस को खाली करवाने की कार्यवाही की जाएगी।।साथ ही बारह कैची के मामले में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समिति बना कर बारह कैची से अतिक्रमण हटाया जाएगा। 

सभासद जसवीर कौर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पालिका की भूमि पर पूर्व में जितने भी कब्जे किये गए हैं वो हटने चाहिए चाहे वो किसी अध्यक्ष या सभासद ने किए हो।
वहीं पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि जल्द ही 13 वार्डो में हाई टेक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है।
जिसको रखरखाव के लिए निजी हाथों में सौपा जाएगा जिससे उसका ढंग से रखरखाव हो सके।

बैठक में सभासद प्रताप पँवार, दर्शन रावत गीता कुमाई,जसोदा शर्मा, कुलदीप रोछेला, पंकज खत्री, नन्दलाल सोनकर,सरिता पँवार, सरिता कोहली,मनीषा खरोला,आरती अग्रवाल,  औऱ अधिशाषी अधिकारी एम,एल,शाह, सहित पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *