मसूरी,28,जुलाई,लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी परिसर माला कॉफ फेमली क्वाटर में गैस सिलेंडर में आग लगने से साथ लोग झुलसे।
लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी के फेमिली टाइप टू क्वाटर में गैस सिलेंडरने ने उस समय आग पकड़ ली जब क्वाटर में रहने वाली अकादमी में कार्यरत कविता लखवाल मॉर्निंग वॉक से वापस आई।
मसूरी कोतवाल देवेंद्र असवाल से मिली जानकारी के अनुसार ऊक्त महिला सुबह नाश्ता करने के बाद गैस सिलेंडर बदला औऱ मॉर्निंग वॉक पर चली गई।मॉर्निंग वॉक से से लौटने के बाद जब घर आई तो पड़ोसियों को रेगुलेटर चैक करने को बुलाया जैसे ही वो घर मे घुसे मन्दिर में जल रहे दिए से रेगुलेटर में ब्लास्ट हो गया।जिससे मौके पर मौजूद 4महिला औऱ 4 पुरुष जल गए।
सभी का इलाज लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी की डिस्पेंसरी में चल रहा है।
गनीमत रही कि सिर्फ रेगुलेटर में आग लगी अगर गैस सिलेंडर फटता तो कोई भी बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।
