कल रात हुई लगातार तेज आफत की बारिश से पहाड़ो की रानी मसूरी में जगह जगह हुआ भूस्खलन,,,,,,

मसूरी,31,जुलाई,कल देर रात हुईं आफत की बारिश ने पहाड़ो की  रानी में मचाई आफत ।

कल रात से मसूरी में हो रही लगातार तेज बारिश से मसूरी में जगह जगह भूस्खलन हो गया जिसके कारण कई जगह रोड अवरुद्ध  हो गए। बार्लोगंज रोड पर तेज बारिश के चलते हिलबर्ड स्कूल के निकट शहा कॉटेज के ऊपर कई घण्टे रोड अवरुद्ध रहा ।

वही दूसरी औऱ किंक्रेग के नीचे घनानंद इंटर कालेज के पास पहाड़ी खसकने वहाँ बनी दुकानें ओर और मकान खतरे की जद में आ गए है।साथ ही मसूरी देहरादून मार्ग पर मलवा आ गया है।
मौके पर पहुँचे पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द ही रोड साफ करने की बात की।

दूसरी और झडिपानी  फ़रिख के मकान का पुस्ता तेज बारिश के कारण  देर रात खसक गया  गनीमत रही कि जिस समय पुस्ता खसका पुस्ते के नीचे बने मकान में कोई नही था।
सुबह ही पालिका अध्यक्ष ने फ़रिख के मकान पर जाकर जायजा लिया। भट्टा गाँव मे भी कल रात हुई तेज बारिश के कारण केवलानंद जोशी के मकान की सुरक्षा दीवार गिरने से
उनके किचन में मलवा आ गया।भट्टा गाँव मे ही तारा सिंह के मकान में बरसाती नाले का पानी घुसने से नुकसान हो गया।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष रावत ने पटवारी कुलदीप गैरोला को ले जाकर मौका मौका मुआयना करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *