ब्रेकिंग,,पहाड़ो की रानी मसूरी में एक औऱ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद भय का माहौल,,,,,,,,,,,

मसूरी,4,अगस्त, पहाड़ो की रानी मसूरी में एक औऱ  व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद भय का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार 9 मंजिला मंदिर के निकट स्प्रिंग रोड पर ऊक्त व्यक्ति  ऋषिकेश से अपने घर आया था। बुखार और खांसी की शिकायत पर उसने  देहरादून प्राइवेट लैब ( आहूजा जाँच सेन्टर)में अपनी   कोरोना वाइरस की जाँच करवाई जाँच रिपोर्ट में उसमे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई।

जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुँच कर ऊक्त संक्रमित व्यक्ति को जिला अस्पताल देहरादून भेज दिया।
साथ ही उसके  सीधे संपर्क आये उसके परिवार के तीन लोगों को  एतिहात के तौर पर गढ़वाल टेरेस मसूरी  में क्वारंटाइन सेंटर में संस्थागत  क्वारंटाइन कर दिया है। 
इसके साथ ही ऊक्त व्यक्ति के  सम्पर्क में आये लोगो की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *