ब्रेकिंग, (देखिए लाइव वीडियो)कोलूखेत के निकट मुख्य मार्ग दरकने से चौपहिया वाहनों के लिए मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध,,,,,

 मसूरी,10,अगस्त, पिछले 20 घण्टो से हो रही तेज बारिश ने मसूरी के निवासियों के लिए मुश्किलें खड़ी की हुई है। लगातार  हो रही तेज बारिश से मसूरी में जगह जगह मार्ग बंद हो गए हैं।   इसी कड़ी में देर शाम 6 बजे मसूरी देहरादून मार्ग पर कोलूखेत। के नीचे पानी वाले बेंड के पास लगभग 30 मीटर मार्ग देखते ही देखते  पूरी तरह भरभरा कर गिर गया जिसके चलते दोनों औऱ वाहनों की लम्बी कतार लग गई।

दोनों और से आवागवन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया बमुश्किल दो पहिया वाहन किसी तरह चल रहे हैं।

जबकि चौपहिया वाहन के लिए मार्ग लम्बे समय के लिए बन्द हो गया है।जिस तरह का मौसम बना हुआ है।अगर फिर तेज बारिश होती है।तो दोपहिया वाहनों का चलना भी मुश्किल हो जाएगा।बरहाल खबर लिखे जाने तक मसूरी आने जाने वाले चौपहिया वाहनों के लिए मार्ग पूरी तरह बन्द है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *