मसूरी देहरादून मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुला भारी वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित,,,,,,,

 मसूरी,11,अगस्त, मसूरी देहरादून मार्ग हल्के वाहनों के लिए        खुला।

मसूरी देहरादून मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुल गया है।जबकि भारी वाहनों का आवागमन अभी  बंद रहेगा। बता दे कि गत दिवस मंसूरी में भारी बारिश की वजह से मसूरी देहरादून मार्ग कोलूखेत के निकट पानी वाले बैंड पर मार्ग दरकने के कारण बन्द हो गया था। आज मंगलवार को सुबह ही लोकनिर्माण विभाग ने मार्ग पर लेबर लगा कर हल्के औऱ छोटे वाहनों का आवागमन सुचारू कर दिया हैं।

मौके पर मौजूद लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता पुष्पेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की टीम मौके पर पुलिस की सहायता सेआवागमन सुचारू करवाने में लगी हुई है।मार्ग में भारी वाहनों का आना

जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया हुआ है। मार्ग को बनाने के लिए लेबर लगी हुई हैं। अगर बारिश नही होती है तो  मार्ग को बनने में 15 से 20 दिन लग जायेंगे। जब तक छोटे वाहन मार्ग पर चल सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *