मसूरी,14,अगस्त, पहाड़ो की रानी मसूरी के जबर खेत मे 31 बर्षीय गर्भवती महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद हड़कम।
मसूरी के जबर खेत मे एक 31 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद भय का माहौल बना हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार महिला जबर खेत की रहने वाली हैं।और सिविल अस्पताल मसूरी में अपने रूटीन चेकअप के लिए आई थी।जिसके बाद उसका सेम्पल ले कर कोरोना की जाँच के लिए जिला अस्पताल देहरादून भेज दिया था।
जाँच रिपोर्ट आने के बाद महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद हड़कम मच गया।
खबर लिखे जाने तक महिला को स्वास्थ्य विभाग की टीम मसूरी कोरोना नोडल अधिकारी के नेतृत्व में देहरादून जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही है।साथ महिला के सीधे संपर्क में आये लोगो की पहचान की जा रही हैं। जिससे कि समय रहते उनकी भी जाँच की जा सके।

