मसूरी,18,अगस्त,पहाड़ों की रानी मसूरी में कोरोना का कहर जारी है अभी जबर खेत निवासी एक गर्भवती महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के चार दिन बाद ही लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी में कार्यरत एक दम्पति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार स्प्रिंग रोड निवासी एक पति पत्नी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मसूरी कोरोना नोडल अधिकारी के अनुसार ऊक्त पति पत्नी लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी में कार्यरत हैं।
जाँच रिपोर्ट देर से आने के कारण ऊक्त पति पत्नी को फिलहाल होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। मसूरी कोरोना नोडल अधिकारी ने बताया कि ऊक्त दम्पति के माता पिता वृद्ध है साथ ही उनके बच्चे भी छोटे है।जिसके कारण कल उन्हें गढ़वाल टेरेस संस्थागत आइसोलेट किया जाएगा।

