(मसूरी ,,)ब्रेकिंग,लगातार हो रही बारिश से मसूरी में कई जगह यातायात बाधित,,,,,,,

मसूरी,19,अगस्त, पहाड़ो की रानी मसूरी में गत रात्रि से हो रही लगातार बारिश ने लोगो की परेशानियां बढ़ा दी है।

लगातार  बारिश के चलते कोलूखेत के निकट पानी वाले बेंड पर रुक रुक कर पहाड़ी दरकने का सिलसिला जारी है। जिससे दोनों और गाड़ियों की लम्बी क़तारें लग गई हैं।

लोकनिर्माण विभाग की जे,सी,बी,  मलबा हटा कर यातायात को सुचारू करने में लगी हुई हैं। लेकिन लगातार हो रही बारिश यातायात को जारी रखने में बाधा उत्पन्न कर रही हैं।यदि इसी तरह लगातार बारिश जारी रहती हैं तो मार्ग  के किसी भी समय पूर्ण रूप से बन्द होने की संभावना है।

उधर कार्ट मीकंजी रोड पर भी पहाड़ी के दरकने से  देहरादून बासा घाट रोड भी यातायात के लिए बाधित हो गया है। मौके पर मौजूद लोकनिर्माण विभाग की जेसीबी  मलबा हटा कर यातायात को सुचारू करने में लगी हुई हैं।
दूसरी और टिहरी बस अड्डे के नीचे भारी बारिश से  पहाड़ी दरक रही है जिससे पहाड़ी के ऊपर बनी दुकान और मकानों पर खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *