1. मेष राशिफल – आज का दिन संघर्ष का है।आज धन का व्यय हो सकता है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब में भी संघर्ष रहेगा। आई टी और एम बी ए फील्ड के स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।लव लाइफ में समयाभाव की बाधा रहेगी।दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा । स्वास्थ्य से सुखी रहेंगे।लाल रंग शुभ है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2. वृष राशिफल – फ़िल्म से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। व्यवसाय में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारम्भ कर सकते हैं। प्रशासनिक सेवा और राजनीति से सम्बद्ध लोगों का सफलता से मन हर्षित रहेगा।लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का आगमन होगा। नीला तथा सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य से प्रसन्नता रहेगी। गाय को हरा चारा या पालक खिलाएं।
3. मिथुन राशिफल – धन के आगमन की संभावना रहेगी। एम बी ए और मेडिकल फील्ड के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आई टी, बैंकिंग तथा मीडिया फील्ड के जातकों का जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। हरा तथा नीला रंग शुभ है। किसी गरीब व्यक्ति को हरा वस्त्र दान करें। श्री राम रक्षास्तोत्र का पाठ करें।
4. कर्क राशिफल – न्यायिक तथा प्रशासनिक सेवा में कार्यरत लोगों का आज का दिन बहुत सफल रहेगा। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग और आई टी से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। पीला और सफेद रंग शुभ है। अन्न का दान फलीभूत होगा। श्री हनुमान जी की उपासना करें।
5. सिंह राशिफल – व्यवसाय में प्रगति का समय है। प्रशासन तथा पत्रकारिता से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा।आपका रोमांटिक अंदाज आपके जीवन को प्यार से भर देगा। लाल रंग शुभ है। बी पी के रोगी सावधानी बरतें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।
6. कन्या राशिफल – बहुत दिनों से रुके किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। धन का व्यय हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। आईटी और मीडिया फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे।प्रेम में विवाह की परिणती के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। हरा रंग समृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी।गरीबों में अन्न और वस्त्र का दान करें।
7. तुला राशिफल – जॉब में चली आ रहीं समस्याएं हल होंगी। मीडिया और आई टी फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज सफल रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। नीला रंग भाग्य वृद्धि कारक है।स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। श्वांस के रोगियों को थोड़ी प्राब्लम आ सकती है।गो माता को केला खिलाएं।
8. वृश्चिक राशिफल – बहुत दिनों से किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। धन के आगमन की संभावना रहेगी।जॉब में उन्नति करेंगे।स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे।व्यवसाय में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। राशियेश रंग लाल उन्नति में सहायक है। गेहूं का दान करें। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
9. धनु राशिफल – आज ऑफिस के कार्यों में आपकी व्यस्तता रहेगी। इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा मीडिया के जातक आज अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है।उदर विकारसे परेशानी रहेगी। गाय को हरा चारा खिलाएं। बहते जल में तिल प्रवाहित करें।
10. मकर राशिफल –आज आपकी व्यस्तता रहेगी मैनजमेंट और बैंकिंग के लोगों को आज बहुत समय देना होगा तभी आफिस वर्क पूरा हो पाएगा।नीला रंग शुभ है।शनि की साढ़े साती का असर पड़ेगा।वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।व्यवसाय में धन का प्रयोग सही जगह करेंगे।उड़द का दान करें। श्री हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं।
11. कुंभ राशिफल – व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आई टी, टी वी इंडस्ट्री और फ़िल्म में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। छात्रों को अधिक मेहनत करना होगा। प्यार में आज समय देंगे। जीवन साथी के साथ यात्रा होगी।हरा आपका शुभ रंग है।उड़द का दान करें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।
12. मीन राशिफल – व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। शिक्षा में उन्नति होगी। आज धन का व्यय होगा। प्रेम में आशातीत सफलता मिलेगी। आज दिल की बात जुबां पे लाएं। विवाह की डेट फाइनल हो सकती है। जीवन साथी के क्रोध को लेकर चिंतित रहेंगे। सफेद तथा पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।

