भारत में श्रीलंका के राष्‍ट्रपति, आज होगी पीएम मोदी से बात

नई दिल्‍ली : श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं, जिस दौरान आज (शुक्रवार, 29 नवंबर) उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस दौरान आपसी हित के कई मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। गोटाबाया श्रीलंका के राष्‍ट्रपति निर्वाचित होने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत पहुंचे हैं, जिसे दोनों देशों के बीच पहले से ही मजबूत संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *