1. मेष राशिफल – मंगल आत्मबल प्रदान करता है। आज का दिन बहुत शुभ फल प्रदान करने वाला है। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।व्यापार में उन्नति की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आईटी और मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। मधुमेह के रोगियों को परेशानी हो सकती है। नारंगी रंग शुभ है।
2. वृष राशिफल- आई टी और फ़िल्म फील्ड के जातक सफलता की दिशा में बढ़ेंगे। छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा।आज धन का व्यय हो सकता है। जीवन साथी का आपके कार्य में सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। नेत्र विकार से कष्ट मिल सकता है।बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।
3. मिथुन राशिफल- भाई के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सिद्ध कर लेंगे।व्यवसाय में आज का दिन उपलब्धियों भरा है। धन आगमन की संभावना रहेगी।कोई रुका वित्तीय कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
4. कर्क राशिफल- चंचलता का त्याग करें। मन की एकाग्रता को बनाये रखें। आज आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आईटी और मीडिया के लोगों का आज का दिन संघर्षों भरा रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। पत्रकारिता और फ़िल्म फील्ड के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। लव लाइफ में मन की बात जुबां पे लाने का वक्त है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। पीला तथा सफेद रंग शुभ है। गरीबों में अन्न का दान करें।
5. सिंह राशिफल – प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए आज का दिन मंगलकारी है। स्टूडेंट्स अपने परफार्मेंस से प्रसन्न रहेंगे। मीडिया और बैंकिंग फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है।सफेफ रंग शुभ है। शुगर के रोगी सावधानी बरतें।श्री आदित्यहृय स्तोत्र का पाठ करें।
6. कन्या राशिफल – बुध मैनेजमेंट का कारक ग्रह है।शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। किसी पुराने रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी सेवा में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। आईटी और मीडिया फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। गाय को बुध के द्रव्य हरा पालक खिलाएं।
7. तुला राशिफल –फ़िल्म तथा मनोरंजन फील्ड के लोग सफल रहेंगे।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।आज का दिन बहुत व्यस्तता का है। आफिस संबंधी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।मीडिया और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बास का मन मोह लेंगे।लव लाइफ में समय की कमी आज आपको परेशान कर सकती है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।उदर विकार से कष्ट संभव है।हरा रंग समृद्धि कारक है। किसी गरीब व्यक्ति को चावल तथा चीनी का दान करें।
8. वृश्चिक राशिफल – जमीन या मकान खरीदने की योजना बनाएंगे।आपका आत्मबल आपकी बहुत सहायता करेगा। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे।प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में सुहाने सफर का एक अलग आनन्द है। आज कार्यों की अधिकता से परेशान रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।नारंगी रंग प्रगतिकारक है।मंगल की वस्तु तांबा बहते जल में प्रवाहित करें।
9. धनु राशिफल – वाहन के प्रयोग में सावधानी आवश्यक है। धन का व्यय हो सकता है।छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। अत्यंन्त व्यस्तता के बावजूद पारिवारिक जिम्मेदारी के लिए समय निकाल लेंगे। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। आई टी और एम सी ए फील्ड के छात्रों के लिए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। मीडिया तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों में संघर्ष के बाद ही सफल रहेंगे।लव लाइफ में समय निकालना आज थोड़ा मुश्किल है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। लाल तथा पीला रंग शुभ है।नेत्र विकार से परेशानी रहेगी।
10. मकर राशिफल – आज का दिन प्रगतिकारक है।शनि की साढ़े साती है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। जॉब में संघर्ष है। आज आफिस सम्बन्धी कार्य बड़ी मेहनत के बाद पूर्ण होंगे। किसी विवाद से दूर रहने का समय है।मीडिया तथा फ़िल्म के लोगों को आज सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर नहीं रहेगा। गरीबों में काले वस्त्र का दान करें।
11. कुंभ राशिफल – आयात निर्यात तथा लोहे के लिए व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं।धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। मार्केटिंग प्रबंधन और पत्रकारिता से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे। छात्र मेहनत करेंगे और सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ शानदार होगी।दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा। आसमानी और नीला आज का आपका शुभ रंग है।
12. मीन राशिफल – आपकी यश तथा प्रतिष्ठा बढ़ेगी।आईटी और मैनेजमेंट में जॉब के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। एम बी ए और ला के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मार्केटिंग के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे।शुगर से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। खराब स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे।सफेद रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तक का दान करें।

