मसूरी लाइब्रेरी स्थित शिफन कोर्ट मजदूर बस्ती के मजदूर अपने परिवारों के साथ शिफन कोर्ट के परिवारों के विस्तापन औऱ प्रदेश सरकार के दमन पूर्ण रवैए के विरुद्ध धरने पर बैठ गए।
बताते चले कि शिफन कोर्ट में सरकार द्वारा प्रस्तावित रोप वे (ट्रॉली)लगनी है जिसको लेकर पालिका ई ओ एम एल शहा ने शिफन कोर्ट में निवास कर रहे 80 मजदूर परिवारों को शिफन कोर्ट की भूमि खाली करने का नोटिस जारी किया था।
इससे पहले भी सरकार द्वारा सिफन कोर्ट के लोगो को नोटिस दिए गए थे जिसको लेकर सिफन कोर्ट के निवासी उक्त नोटिस के विरुद्ध हाई कोर्ट से स्टे लेकर आ गए थे।स्टे अभी लागू ही था उसके उपरांत भी पालिका ई,ओ,ने बगैर पालिका बोर्ड औऱ पालिका अध्यक्ष की अनुमति के नोटिस जारी कर दिया।
जिसके विरोध में सिफन कोर्ट के निवासियों ने शहीद स्थल पर धरना प्रदर्शन कर दिया।इस मौके पर मजदूर नेता औऱ कम्युनिस्ट पार्टी मसूरी के देवी गोदियाल ने कहा कि मजदूरों को हटाने की साजिश सरकार कर रही हैं जिसमे स्थनीय विधायक के साथ साथ पूरा सरकारी तन्त्र मिला हुआ हैं।
उन्होंने कहा कि मजदूरों पर इस प्रकार का दमन सहन नही किया जाएगा।सरकार औऱ सरकारी तंत्र को इसका मुँह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
फिल्मकार प्रदीप भण्डारी ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने मसूरी के मजदूर वर्ग को मसूरी से खत्म करने की नीति बना ली है ताकि मसूरी में भू माफिया को फायदा पहुँचा सके जिसके चलते पहले मसूरी से रिक्शे घोड़े बंद किये गए अब मजदूरों का आशियाना छीन कर उन्हें भगाने का काम किया जा रहा है ।
इस मौके पर मंडी परिषद अध्यक्ष और कांग्रेस नेता उपेंद्र थापली( बिल्लू) ने मजदूरों के समक्ष बोलते हुए कहा कि रोप वे का पहला पिलर उनकी भूमि पर लगेगा यदि मजदूरों के साथ न्याय नही होता है औऱ सरकार मजदूरों का विस्तापन नही करती है ।तो उन्हें रोप वे का पहला पिलर लगाने को जो सरकार को भूमि दी है उसके लिए पुनः विचार करना पड़ेगा।
इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल के साथ होटल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर,पी,बडोनी ने भी मजदूरों को सम्बोधित किया।
धरना स्थल पर पहुँचे पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने मजदूरो को अस्वासन दिया कि सिफन कोर्ट केमजदूरों के साथ पूरा न्याय होगा पहले भी मजदूरो के हित के लिए वो हाई कोर्ट की शरण मे गए थे ।उन्होंने मजदूरो को अस्वासन दिया कि यदि प्रदेश सरकार उन्हें 50 लाख रुपये देती है तो वो स्वयम पालिका से 50 लाख रुपये वहन कर मजदूरो को पुनः स्थापित करने का काम करंगे।
इस मौके पर मजदूर संघ के सचिव गम्भीर पँवार, होटल रेस्टोरेंट कर्मचारी यूनियन के सोबन पँवार, कमल भण्डारी संजय टम्टा, केदार सिंह चौहान, सुधीर डोभाल, सी,पी,आई मसूरी के राजेश शर्मा, सहित बड़ी संख्या में मसूरी के मजदूर संगठन के लोग मौजूद थे।

