मसूरी,21,सितम्बर,मसूरी बार्लोगंज क्षेत्र में क्रिश्चियन विलेज में तीन और कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद क्रिश्चियन विलेज के एक भाग किया सील।
बार्लोगंज क्रिश्चियन विलेज में तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उपजिलाधिकारी के आदेश पर क्रिश्चियन विलेज का एक भाग सील कर दिया।
बता दे कि क्रिश्चियन विलेज में पिछले दिनों भी दो लोगो कोरोना संक्रमित मिले थे आज तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद एतिहात के तौर पर क्रिश्चियन विलेज का एक भाग सील कर दिया गया।
मौके पर सील करने वाली टीम को लोगो के विरोध का सामना करना पड़ा दरअसल मौके पर पहुँची सील करने वाली टीम को मालूम ही नही था कि कहा सील करना है। मौके पर पहुँची टीम पूरे क्षेत्र को सील कर रही थी जिससे लगभग 25 से तीस घर प्रभावित हो रहे थे।जबकि जिन तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।वो दूसरे छोर पर कोने में रहते हैं।
बाद में बार्लोगंज पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज कठैत ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर जहाँ कोरोना संक्रमित तीन लोग हैं उस क्षेत्र को सील करवाया।

